ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या जिले में ब्लाक मसौधा के गांव मैनुद्दीनपुर स्थित उमा ऋषिकुल इंटर कॉलेज परिसर मैनुद्दीनपुर व ब्लाक बीकापुर के गांव चांदपुर पंचायत भवन पर निरंतर समाज सेवा में अग्रसर डाक्टर राजेंद्र प्रसाद विकास समिति के बैनर तले समिति के अध्यक्ष समाजसेवी अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ के द्वारा कड़कड़ाती ठंड के बीच जरूरतमंद गरीबों में कम्बल वितरण किया गया,कम्बल वितरण कार्यक्रम से पूर्व गांव सभा मैनुद्दीनपुर व गांव चांदपुर में आयोजन कर्ताओं के साथ डाक्टर राजेंद्र प्रसाद व डाक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूलों की माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया,दोनों गांव सभाओं में आयोजकों के द्वारा आए हुए आगंतुकों का फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया,गांव सभा मैनुद्दीनपुर व चांदपुर के जरूरतमंद गरीबों के चेहरे पर कम्बल पाकर खुशी देखी गई,दोनों गांव सभाओं में कम्बल पाकर जरूरतमंदों द्वारा अपने दोनों हाथ उठाकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया,दोनों गांव सभा में कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार वर्मा द्वारा किया गया,मैनुद्दीनपुर गांव में पूर्व डीजीसी सिविल राम कुमार राय,नीरज श्रीवास्तव,राघवराम यादव प्रबंधक,उमा ऋषिकुल इंटर कालेज, डीपी यादव प्रबंधक नंद किशोर इंटर कालेज सिरहिर समाज सेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा तथा गांव चांदपुर में पूर्व डीजीसी रामकुमार राय,नीरज श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि चांदपुर राम चंदर निषाद समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए,पूर्व डीजीसी सिविल रामकुमार राय व नीरज श्रीवास्तव द्वारा जरूरतमंद गरीबों के बीच जाकर कम्बल वितरण कार्यक्रम संचालित किए जाने हेतु दिल से अपनी शुभ कामना दिया गया, कार्यक्रम के संबंध में रामकुमार राय,राघवराम यादव,राम चंदर निषाद व सुनील कुमार श्रीवास्तव ने दिया जानकारी।*ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या*