ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या जिले के थाना रूदौली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ0 गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस रूदौली थाना टीम द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत आमजन को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें सतर्क एवं जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।*पुलिस द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया पर गोपनीयता की सुरक्षा, और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की और साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।