अयोध्या पुलिस ने थाना पटरंगा क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में हुई युवक की हत्या का खुलासा किया।हत्या मृतक के ही दो दोस्तों जमाल और अब्दुल ने की थी।20 दिसंबर को नहर की पटरी के पास एक अधजला अज्ञात युवक का शव मिला था।शव का सिर धड़ से अलग था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।मौके से एक घड़ी, लाइटर और जले हुए कपड़े बरामद हुए थे।जांच के बाद मृतक की पहचान खजूरी गांव निवासी तारिक के रूप में हुई।पूर्व में हुए सड़क हादसे के कारण तारिक का पैर चोटिल था, जिसे लेकर आरोपी उसे चिढ़ाते थे।दारू-मुर्गा पार्टी में कम हिस्सेदारी को लेकर विवाद और कहासुनी हुई।गुस्से में आकर आरोपियों ने चाकू से तारिक की हत्या कर दी और शव को पुआल डालकर जला दिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया।