India Times 7

Homeअयोध्यापत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं -अध्यक्ष अशोक वर्मा

पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं -अध्यक्ष अशोक वर्मा

तहसील इकाई बीकापुर की 21 कार्यकारिणी व पदाधिकारीयों का किया गया गठन

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या ग्रामीण पत्रकार संगठन तहसील इकाई बीकापुर की एक महत्वपूर्ण बैठक तहसील परिसर में संपन्न हुई। नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान नई कार्यकारिणी व पदाधिकारीयों का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर अमित सिंह, संतोष मिश्रा व संजीव पाठक तथा महामंत्री पद पर हरिओम सिंह ,मनोज यादव , फूलचन्द्र तथा मंत्री पद पर अंसार हुसैन, राहुल शर्मा , विजय यादव को चुना गया।नई कार्यकारिणी व पदाधिकारी के गठन में कोषाध्यक्ष के पद पर राकेश कुमार यादव, तथा संगठन मंत्री के पद पर प्रदीप पांडे, यादवेंद्र मोहन, और प्रचार मंत्री के पद पर बलराम तिवारी, मनोज कुमार प्रियंका को चुना गया।नई कार्यकारिणी के गठन में सदस्य के रूप में अनुराग द्विवेदी, भानु प्रताप, शेष राम त्यागी, भगौती वर्मा, सुनील कुमार पांडे, अजीत कुमार को चुना गया।तहसील अध्यक्ष सभी चुने गए नए पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा पत्रकारों का हित सर्वोपरि है। पत्रकारों के साथ किसी प्रकार की कोई भी अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाचार संकलन के दौरान यदि किसी पत्रकार पर कोई असामाजिक व्यक्ति मेरे संगठन के किसी पत्रकार को शारीरिक को मानसिक चोट पहुंचता है, तो उसके खिलाफ हमारा संगठन मजबूती के साथ खड़ा होकर उसे न्याय दिलाने का काम करेगा।जिला महामंत्री अवध राम यादव तथा मंडल मंत्री दिनेश तिवारी ने भी अपने-अपने विचार रखें। इस दौरान अशोक वर्मा, अवध राम यादव ,फूलचंद कोरी, प्रदीप पांडे, अनुराग दुबे, मनोज यादव, विजय यादव, यादवेंद्र मोहन, दिनेश तिवारी, बलराम तिवारी, कृष्ण सिंगार मिश्रा, संतोष मिश्रा, शेष राम त्यागी, सतीश तिवारी समेत दर्जनो पत्रकार मौजूद थे*ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular