India Times 7

Homeअयोध्याआयुष्मान अभियान के साथ राशन कार्ड नियमों पर जिला पूर्ति अधिकारी सख्त

आयुष्मान अभियान के साथ राशन कार्ड नियमों पर जिला पूर्ति अधिकारी सख्त

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में 25 दिसंबर तक ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ चलाकर पात्र परिवारों और 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी दौरान राशन कार्डों के मानकीकरण को लेकर भी बड़ी कार्रवाई चल रही है। RTR (Income Tax Return) के दायरे में आने वाले या निर्धारित मानकों से अधिक संपत्ति रखने वाले अपात्र लोगों के नाम राशन कार्ड से काटे जा रहे हैं।हालांकि, जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है किसी कारण वश उनका नाम कट गया है, तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग विभाग में आय प्रमाण पत्र व अन्य सरकारी दस्तावेज पेश कर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं।इसके साथ ही विभाग ने कोटेदारों को कड़ी चेतावनी दी है। यदि कोई कोटेदार किसी भी लाभार्थी को निर्धारित मात्रा से कम राशन देता है या राशन देने के बदले किसी प्रकार का अवैध शुल्क मांगता है, तो उसकी शिकायत तुरंत विभाग में करें। जांच में दोषी पाए जाने वाले कोटेदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular