अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि अयोध्या जिले की वर्तमान-2025 की मतदाता सूची में कुल-1907800 मतदाता है। इन सभी मतदाताओं के गणना पत्रक बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर समस्त विधान सभावार वितरित कर दिया गया है। आज दिनोंक 09.12.2025 तक विधानसभा रुदौली में कुल 359610 वितरित गणना प्रपत्र के सापेक्ष 302561, विधानसभा मिल्कीपुर में कुल 372916 वितरित गणना प्रपत्र के सापेक्ष 331654, विधानसभा बीकापुर में कुल 391529 वितरित गणना प्रपत्र के सापेक्ष 325683, विधानसभा अयोध्या में कुल 386205 वितरित गणना प्रपत्र के सापेक्ष 268905 तथा विधानसभा गोसाईगंज में कुल 397540 वितरित गणना प्रपत्र के सापेक्ष 324437 गणना प्रपत्र मतदाताओं से प्राप्त हुए हैं, जो बी०एल०ओ० के द्वारा बी०एल०ओ० ऐप के माध्यम से डिजिटाइजड किये गये हैं। बी०एल०ओ० के द्वारा जो व्यक्ति स्थायी रूप से स्थानान्तरित, मृतक, डबल या अनुपस्थित मिले, उनकी बूथवार सूची बनायी जा रही है जो मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बी०एल०ए० के साथ मीटिंग में साक्षा की जायेगी एवं बूथ पर आम मतदाताओं के अवलोकन हेतु चस्पा/प्रकाशित भी की जायेगी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभावार निम्न प्रकार से अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रुदौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01 निर्वाचक रिजस्ट्रीकरण अधिकारी, 05 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 40 सुपरवाईजर तथा 392 बूथ लेवल अधिकारी लगाये गये हैं। मिल्कीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 05 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 42 सुपरवाईजर तथा 414 बूथ लेवल अधिकारी लगाये गये हैं। बीकापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 06 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 41 सुपरवाईजर तथा 410 बूथ लेवल अधिकारी लगाये गये हैं। अयोध्या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 05 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 40 सुपरवाईजर तथा 400 बूथ लेवल अधिकारी लगाये गये हैं। गोसाईगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 06 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 44 सुपरवाईजर तथा 437 बूथ लेवल अधिकारी लगाये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम जनमानस एवं मतदाताओं से अपील है कि यदि उन्होने अब तक अपना गणना प्रपत्र अपने बी०एल०ओ० को भरकर नहीं दिये हैं तो अतिशीघ्र भरकर बी०एल०ओ० को उपलब्ध करा दें जिससे आलेख्य मतदाता सूची में उनका नाम शामिल हो सके। जो व्यक्ति अपना गणना प्रपत्र भरकर नहीं देगे या अनुपस्थित होंगे या मृतक डबल होगे या स्थायी रूप से स्थानान्तरित होंगे और बी०एल०ओ० के द्वारा सत्यापन की गई ए०एस०डी० की सूची में शामिल किया जायेगा, उनका नाम आलेख्य प्रकाशन की मतदाताता सूची में शामिल नहीं किया जायेगा।