अयोध्या। इनायत नगर थाना कोतवाली क्षेत्र के डीह पूरे बीरबल के हुलास के पुरवा में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर के अंदर कमरे में 16 वर्षीय राम आशीष का शव पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।मृतक के पिता अलगू ने बताया कि शनिवार रात लगभग नौ बजे बेटा साथ में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था, जबकि वह बरामदे में सो गए थे। सुबह जब कई बार आवाज देने पर भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो वे छत पर चढ़कर रोशनदान से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए । राम आशीष पंखे के हुक से फंदे पर लटका था। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।थाना अध्यक्ष रतन कुमार शर्मा थाने के उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा करते हुए शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।परिवार पर पहले से ही दुखों का साया है। मृतक की मां का निधन कोरोना काल में ही हो चुका था। चार भाइयों में राम आशीष चौथे नंबर पर था। एक भाई ससुराल में रहता है, जबकि दो भाई रोजी-रोटी के लिए बाहर प्रदेश में काम करते हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
कमरे के अंदर पंखे के हुक के सहारे लटका मिला युवक का शव
RELATED ARTICLES