India Times 7

Homeअयोध्यामुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का किया आकस्मिक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का किया आकस्मिक निरीक्षण

अयोध्या। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान ने शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्बन,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खांडसा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी जगह ओपीडी सेवाओं,इमरजेंसी सेवाओं,औषधीय निरीक्षण एवं औषधीय की उपलब्धता,लैबोरेट्री रूम,कोल्ड चेन प्वाइंट साथ ही प्रसव कक्ष,जरनल वार्ड,जेएसवाई वार्ड को सूक्ष्मता से देखा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर औषधीय रजिस्टरों का निरीक्षण किया साथ ही रूदौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्बन के पास भविष्य में महिला चिकित्सालय बनना प्रस्तावित है वहां का निरीक्षण किया एवं विभागीय जेई से टेली फोनिक वार्ता कर निर्देशित किया कि उस का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में निर्देशित किया कि चिकित्सालय परिसर की प्रत्येक दिन साफ सफाई की जाएगी एवं वार्डो में दिन में समय समय पर फिनायल युक्त पोछा लगाया जाएगा जिससे किसी भी प्रकार का जीवाणु इन्फेक्शन न हो। अगर इस कार्य में लापरवाही होती है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण में डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश चौधरी,मनोज कुमार त्रिपाठी,आरबीसके मैनेजर डॉ मो हम्माद,एआरओ डॉ सद्दाम खान,मनोज मौर्य,शशिकांत लिपिक एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक,अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular