स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव प्रेमी
बदायूँ :। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्ट्रेट और तहसीलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन बीएलओ—देशपाल, ममता रानी और गुंजन शर्मा—को अपनी भाग संख्या का कार्य सबसे पहले पूरा करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तहसील बिल्सी में निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 नवम्बर तक एसआईआर से जुड़ा सारा कार्य हर हाल में पूरा करा लिया जाए। उपजिलाधिकारी बिल्सी ने विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के बीएलओ सारिका शशिबाला और राजकुमार को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया।इसी प्रकार तहसील सहसवान में भी डीएम ने एसआईआर कार्य 30 नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी सहसवान ने इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र सहसवान के बीएलओ राजेश कुमार, श्रीनिवास और प्रदीप कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
