रिपोर्ट गोपाल गुप्ता
फरीदपुर बरेली एडीएम फ संतोष कुमार सिंह ने तहसील फरीदपुर में वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर और बी एल ओ के कार्यों का निरीक्षण किया था इस दौरान निवास प्रमाण पत्र के प्रार्थना पत्र की जांच में फरीदपुर कस्बा की निशा और मुन्नी प्रसारण में गड़बड़ी पकड़ में आई इन लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष शराफत के एक लेटर पैड पर प्रमाण पत्र लगाया और प्रमाण पत्र पर फोटो किसी तीसरे का लगा दिया जनसुविधा केंद्र से फार्म भरा गया फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद एडीएम ने तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने कस्बे के लेखपाल के नेतृत्व में टीम गठित की जांच में दोनों फार्मो पर एक ही महिला के फोटो पाए गए तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी