India Times 7

Homeमेरठजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति ...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति की मासिक बैठक

रिपोर्टर योगेंद्र कुमार

मेरठ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति मेरठ की मासिक बैठक मेरठ (सू0वि0) 24.11.2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति मेरठ की मासिक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिल्ली रोड पर डिवाइडर के समीप एकत्र निर्माण अपशिष्ट को लेकर गंभीरता व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग को तत्काल अपशिष्ट हटाने एवं उसके उपरांत नगर निगम को सफाई एवं धूल नियंत्रण (पानी का छिड़काव/स्प्रिंकलर) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि नगर निगम एवं मेरठ विकास प्राधिकरण के अंतर्गत सभी निर्माण स्थलों की नियमित निगरानी पीडब्लूडी द्वारा की जाए तथा ग्रेप-3 के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन किसी भी स्तर पर अनदेखा न किया जाए। बैठक में वर्ष 2025-26 में कराए गए वृक्षारोपण के अंतर-विभागीय सत्यापन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई, जिसमें कुछ विभागों द्वारा सत्यापन रिपोर्ट लंबित पाई गई, इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी लंबित विभाग 03 दिनों के भीतर अपनी सत्यापन रिपोर्ट सामाजिक वानिकी प्रभाग, मेरठ को उपलब्ध कराएँ, अन्यथा 28 नवम्बर 2025 के उपरांत संबंधित नोडल अधिकारी के वेतन पर रोक लगा दी जाएगी। साथ ही आगामी वर्ष 2026-27 के वृक्षारोपण अभियान के लिए निर्देशित किया गया कि वर्ष 2025-26 की तुलना में वृक्षारोपण लक्ष्यों में न्यूनतम 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाए तथा बजट उपलब्ध न होने की स्थिति में भी विभाग उपलब्ध संसाधनों के अनुसार लक्ष्य प्राप्ति का प्रयास करें। इसके अतिरिक्त वर्ष 2026-27 हेतु स्थल-चिन्हांकन संबंधी सूचना सभी विभागों द्वारा आगामी 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सामाजिक वानिकी प्रभाग, मेरठ को प्रेषित की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular