India Times 7

Homeमेरठबीएलओ सविता सैनी ने एसआईआर का कार्य पूर्ण किया हुई सम्मानित

बीएलओ सविता सैनी ने एसआईआर का कार्य पूर्ण किया हुई सम्मानित

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बूथों में बीएलओे के कार्यों की समीक्षा

रिपोर्टर योगेंद्र कुमार

मेरठ उत्तर प्रदेश बीएलओ सविता सैनी एसआईआर का कार्य पूर्ण कर हुई सम्मानित जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बूथों में बीएलओे के कार्यों की समीक्षा । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वी.के. सिंह द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कनौड़ा विकास खंड सरधना, कार्यालय खंड विकास अधिकारी विकासखंड सरूरपुर खुर्द, लोकप्रिय इंटर कॉलेज सरधना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा सहित विभिन्न बूथों में बीएलओे के कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी डाॅ.वी.के.सिंह द्वारा बीएलओ से गणना प्रपत्र फार्म वितरण, मतदाताओ से गणना प्रपत्र फार्म वापस प्राप्त करने, गणना प्रपत्र फीडिंग इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि सभी मतदाताओ से प्राप्त गणना प्रपत्र फार्म के डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पूर्ण किया जाए। उन्होने कहा कि एसआईआर के कार्यों में तेजी लाये जाये। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बूथ संख्या-154 ग्राम दशरथपुर कनौड़ा की बीएलओ लोकेश रानी तथा बूथ संख्या-145 ग्राम मदारीपुर की बीएलओ सविता सैनी के द्वारा एसआईआर का कार्य पूर्ण कर लेने पर उनको सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बीएलओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular