India Times 7

Homeबरेलीनैनीताल रोड पर दो सड़क हादसे: बरातियों से भरी बस पलटी

नैनीताल रोड पर दो सड़क हादसे: बरातियों से भरी बस पलटी

रिपोर्ट बृजेश पाल सिंह

बरेली। रविवार सुबह घने कोहरे ने बरेली जिले में सड़क हादसों का खतरा बढ़ा दिया। कोहरे की वजह से जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों—बहेड़ी और भोजीपुरा—में भीषण दुर्घटनाएँ हुईं, जिनमें कुल 13 लोग घायल हो गए। दोनों ही हादसों में राहत की बात यह रही कि समय पर पुलिस और एंबुलेंस टीम पहुंच गई, जिससे घायलों को तुरंत इलाज मिल सका।बहेड़ी में बरातियों की बस अनियंत्रित होकर पलटी, आठ घायलरविवार सुबह बहेड़ी क्षेत्र के नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह से वापस लौट रही बरातियों की बस गांव गुडवारा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घना कोहरा और फिसलन के बीच बस अचानक बेकाबू हो गई और साइड में पलट गई। बस में महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग भी सवार थे।हादसे में आठ लोग घायल हुए, हालांकि सभी की चोटें मामूली बताई गई हैं।सूचना मिलते ही पुलिस और 112 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पास केअस्पताल भेजा गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरी बस से रवाना कर दिया गया।इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि”किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, सभी की हालत ठीक है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।”भोजीपुरा ओवरब्रिज पर ट्रॉली से टकराई सब्जी से भरी पिकअप, पाँच घायलउधर, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर सुबह घने कोहरे के बीच एक और हादसा हो गया। पुल पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से सब्जी लेकर जा रही पिकअप वैन पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप चालक सहित पाँच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।पजानकारी के मुताबिक घना कोहरा होने के कारण ट्रॉली बिल्कुल दिखाई नहीं दी, जिससे यह हादसा हुआ।कोहरा बना हादसों की बड़ी वजहदोनों दुर्घटनाओं में एक समान कारण सामने आया—घना कोहरा, जिसने दृश्यता को बेहद कम कर दिया था। पुलिस ने वाहन चालकों से धीमी गति से चलने, हेड लाइट/फॉग लाइट के उपयोग और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular