रिपोर्टर योगेंद्र कुमार
मेरठ। मेरठ कॉलेज में चुनावी साक्षरता पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन। मेरठ कॉलेज में आज चुनावी साक्षरता क्लब की संयोजिका प्रो. पूनम के मार्गदर्शन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा उत्तरदायी नागरिकता के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। इसी क्रम में चुनावी साक्षरता क्लब के विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली एवं संदेशपूर्ण नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह स्पष्ट रूप से दर्शाया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नाटक में मतदान के महत्व, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता, जागरूक मतदाता की आवश्यकता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। प्रस्तुति का मुख्य संदेश यह था कि “जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की वास्तविक नींव है।”कार्यक्रम की सफलता में प्रो. विनिता, डॉ. पुष्पेंद्र और डॉ. निधि का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और उत्साह प्रदान किया। कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय की डीन प्रो. सीमा पंवार ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं आयोजन टीम को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित भी करते हैं।प्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारीप्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाजमेरठ कॉलेज, मेरठ