India Times 7

Homeबरेलीपुलिस को चुनौती देते हुए महीने में तीन बार काटी पराग पार्लर...

पुलिस को चुनौती देते हुए महीने में तीन बार काटी पराग पार्लर की दुकान

रिपोर्ट गोपाल गुप्ता

फरीदपुर नगर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी सर्वेश गुप्ता पुत्र रामकिशोर गुप्ता का गौसगंज पुलिया पर लंबे समय से पराग मिल्क पार्लर है जिस पर अज्ञात चोर हावी हो गए हैं चोरों ने पराग मिल पार्लर को निशाने पर लेकर लगभग 1 महीने में तीन बार दुकान का टीन काटकर लाखों का माल उड़ा दिया कोतवाली फरीदपुर पुलिस कार्रवाई से कतराती नजर आ रही है दुकान को चोरों ने निशाना बनाकर 29 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 5000 की नगदी उड़ा दी व्यापारी ने तहरीर थाने में दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की दूसरी वारदात 6 नवंबर 2025 की को हुई व्यापारी दुकानदार दुकान बंद कर घर चला आया सुबह जाकर देखा तो पराग पार्लर की छत की टीन कटी हुई थी चोरों ने पार्लर में रखा बिस्कुट की चार पेटी कोल्डड्रिंक की पांच पेटी रेड बुक पेटी 3 नमकीन पेटी दो समेत 25000 का माल उड़कर हाथ साफ किए थे व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पल्ला झाड़ लिया और लंबे समय बाद भी पुलिस चोरों तक पहुंचने में नाकाम रही जिससे उनके हौसले बुलंद बने रहे तब तक 19 नवंबर 25 की रात चोरों ने तीसरी बार पराग मिल्क पार्लर को निशाना बनाया और उसमें रखे नमकीन बिस्किट कोल्ड ड्रिंक देसी घी के पैकेट पराग का पेड़ा समेत 1000 की नगदी भी उड़ा दी एक महीने में तीन-तीन बार वारदात होने से व्यापारी सदमे में आ गया जबकी दुकान से 10 कदम दूरी पर 24 घंटे पुलिस पिकट तैनात रहती है क्योंकि गौसगंज पुलिया से गौसगंज रेलवे फाटक और धर्मपुर बुखारा रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर फरीदपुर में ओवरब्रिज निर्माण के चलते छोटे बड़े वाहनों का आना-जाना लगा हुआ है जिसके लिए पुलिस तैनात की गई है लेकिन पुलिस की नाक के नीचे पराग मिल्क पार्लर में एक माह में तीन बार चोर अपना हाथ साफ कर चुके हैं तीसरी बार चोरी की वारदात ने व्यापारी को झकझोर कर रख दिया है उसने पराग पार्लर बंद करने का मन बना लिया है सूत्र के मुताबिक व्यापारी व्यापार मंडल के साथ पराग पार्लर का व्यापारी एस एस पी से फरीदपुर पुलिस की कर गुजरी का चिट्ठा बनाकर खोलने की तैयारी में है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular