आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
रिपोर्ट जसवीर मौर्य
,बरेली। बरेली मण्डल के आयुक्त ने शुक्रवार को बरेली विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपाध्यक्ष, सचिव व वरिष्ठ अभियंता भी मौजूद रहे। आयुक्त ने सभी प्रोजेक्ट्स की प्रगति, गुणवत्ता और डिज़ाइन को बारीकी से देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।रामायण वाटिका ने किया प्रभावितनिरीक्षण की शुरुआत रामगंगा नगर आवासीय योजना सेक्टर-2 स्थित “रामायण वाटिका” से हुई। आयुक्त 51 फुट ऊँची भगवान श्रीराम की प्रतिमा, आकर्षक म्यूरल्स, मियावाकी वन, पाथवे और प्रकाश व्यवस्था की गुणवत्ता देखकर संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि यह स्थल बरेली शहर को सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहचान दिलाएगा।स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व कन्वेंशन सेंटर की गति बढ़ाने के निर्देशसेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं कन्वेंशन सेंटर में खेल सुविधाओं, मल्टी-स्पोर्ट्स एरीना, दर्शक दीर्घाओं तथा पार्किंग की प्रगति का जायजा लिया गया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्माण की गति बढ़ाने व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ग्रेटर बरेली में ‘रूद्रावनम्’ पार्क बनेगा नई पहचानलगभग 1 लाख वर्गमीटर में विकसित हो रहे रूद्रावनम् पार्क का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने कहा कि यह पार्क बरेली की भविष्य की पहचान साबित हो सकता है। उन्होंने तय समय-सीमा में कार्य को तीव्र गति से पूरा करने को कहा।नई टाउनशिप का भी किया निरीक्षणआयुक्त ने बढ़े बाईपास और पीलीभीत रोड पर प्रस्तावित नई टाउनशिप के स्थल का निरीक्षण करते हुए सड़क नेटवर्क, वाणिज्यिक क्षेत्र, हरित पट्टियाँ, सामुदायिक सुविधाएं और भविष्य की विस्तार योजनाओं को सम्मिलित कर उच्च स्तरीय शहरी डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए।समय-सीमा और गुणवत्ता पर सख्त रुखनिरीक्षण के अंत में आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय के भीतर पूरी की जाएं। गुणवत्ता, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा मानकों में किसी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आधुनिक तकनीक, हरित मॉडल और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया।