अध्यापिका बच्चों को धमकाने की करती रही कोशिश बच्चों ने फिर भी बयान की सच्चाई
संवाददाता जसवीर मौर्या
बरेली– : जनपद बरेली तहसील आंवला क्षेत्र में विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के एक गांव में प्राथमिक स्कूल की अध्यापिका पर गांव वालों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच करने के लिए आलमपुर ब्लॉक जाफराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और अलग-अलग अध्यापकों से पूछताछ कर गांव वालों की शिकायत को भली भांति सुना, ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी के सामने अपना दुख प्रकट किया, और सारी पीड़ा इस तरह सुनाई जैसे कोई हर जगह से दुखी हुआ ।व्यक्ति भगवान के सामने अपनी सारी बातें कह रहा हो, जैसे कि उसकी आखिरी उम्मीद यही हो और यहीं से उसे न्याय मिल सकता है। गांव वासियों ने खंड शिक्षा अधिकारी के सामने अधिकारी को भगवान मानकर सारी बातें दुखी मन से कहीं और कहा साहब यह अध्यापिका हमको हमारे समाज के लोगों को कंजड़, सूअर गधे जानवरों के बच्चों के नाम से संबोधित करते हैं। यह पीड़ा और अभद्र भाषा का सहन हम पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं। परंतु आज तक हमारी किसी अधिकारी ने नहीं सुनी और यह अध्यापिका पुलिस की धमकी देकर हम लोगों को धमका देती हैं। यदि बच्चे शिकायत करें तो बच्चों को मारती हैं वह बुरी तरह धमकाती हैं, दो बच्चों ने खंड शिक्षा अधिकारी के सामने मैडम की करतूत को बताया एक मासूम बच्चे ने मार के डर के कारण 2 वर्ष पहले स्कूल छोड़ दिया और अभी 2 दिन पहले एक बच्ची को बुरी तरह पीटने की बात कही जिस बच्ची डर गई और स्कूल जाना छोड़ दिया ।परंतु बच्ची के घर वालों ने हिम्मत जताकर उसे स्कूल भेजो और आज उसे बच्ची ने खंड शिक्षा अधिकारी के सामने अध्यापिका की शिकायत कर दी जो की वीडियो में कैद हो गई, ग्रामीणों ने कहा साहब अगर आप नहीं सुनेंगे तो हम ऊपर अधिकारियों के पास तक जाएंगे लेकिन ऐसे शिक्षक की हमें हमारे गांव में कोई जरूरत नहीं है, खंड शिक्षा अधिकारी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।