Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशदैवीय आपदाओं से प्रभावित किसानों को मिलेगा फसल मुआवज़ा

दैवीय आपदाओं से प्रभावित किसानों को मिलेगा फसल मुआवज़ा

स्टेट ब्यूरो चीफ – भूदेव प्रेमी

बदायूँ, ।प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दैवीय आपदाओं से प्रभावित 60.63 लाख किसानों को 4961.06 करोड़ रुपये का मुआवज़ा जारी किया है।भारत में बड़ी जनसंख्या खेती पर निर्भर है और फसल खराब होने पर किसानों की पूरी मेहनत व लागत प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की गई, जिसमें किसानों को बहुत कम प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा मिलती है। बाकी प्रीमियम राशि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देती हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017-18 से 2024-25 के बीच 313.76 लाख किसानों ने अपनी 274.13 लाख हेक्टेयर भूमि का बीमा कराया। इसी अवधि में प्रभावित किसानों को 4961 करोड़ से अधिक की सहायता दी गई।वर्ष 2025-26 की खरीफ फसल के लिए अब तक 19.48 लाख किसानों ने 13.01 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा कराया है।सरकार का कहना है कि यह योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा और स्थिर आय देने में बेहद मददगार साबित हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular