Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशथाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के खेड़ा नवादा स्थिति मंदिर पुजारी की चार...

थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के खेड़ा नवादा स्थिति मंदिर पुजारी की चार टीमे में कर रही है जांच

स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव प्रेमी

बदायूँ : थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के खेड़ा नवादा स्थित साईं मंदिर में पुजारी मनोज कुमार शंखधार (40 वर्ष) की हत्या कर दी गई। पुजारी के हाथ-पैर बाँधकर अँगोछे से गला घोंटा गया। मंदिर से 2 चांदी के मुकुट, सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी गायब मिले।घटना की जानकारी पर एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा और डीआईजी अजय कुमार साहनी मौके पर पहुँचे और निरीक्षण कर टीमों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने सर्विलांस, एसओजी, फील्ड यूनिट व थाना पुलिस की 4 टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी है।पुजारी के बहनोई की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। मौके पर जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular