Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशअवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक तस्कर गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं थाना दातागंज क्षेत्रांतर्गत थाना दातागंज पुलिस तथा एएनटीएफ यूनिट द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला 01 सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 03 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम (जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रूपये), 01 आदद मोबाइल फोन व नगद रुपया बरामद किया गया।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बदायूं के निर्देशानुसार चैकिंग / पैदल गस्त व रोकथाम जुर्म जरायम व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वस्तु व वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी दातागंज महोदय के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना दातागंज पुलिस व एएनटीएफ यूनिट बरेली द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला 01 सक्रिय तस्कर जिसका नाम चंदन गुप्ता पुत्र स्व० लखपत राम गुप्ता नि० ग्रा० डहरपुर कलां थाना दातागंज जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 03 किलो 100 ग्राम अवैध मादक अफीम (जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रूपये), 01 अदद मोबाइल फोन, नगद रूपया बरामद की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना दातागंज जनपद बदायूँ पर मु0अ0सं0 410/25 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular