India Times 7

Homeमेरठमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन का हुआ आयोजन

रिपोर्ट योगेंद् कुमार

मेरठ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला प्रशासन मेरठ के पर्यवेक्षण में एम0बी0 फार्म हाउस, दौराला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन कर 94 हिन्दू एवं 28 मुस्लिम कुल 122 जोड़ों का विवाह/निकाह कराकर किया गया लाभान्वित मेरठ (सू0वि0) 12.11.2025 उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला प्रशासन मेरठ के पर्यवेक्षण में आज एम0बी0 फार्म हाउस,दौराला मेरठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन कर 94 हिन्दू एवं 28 मुस्लिम कुल 122 जोड़ों का विवाह/निकाह उनके रीति-रिवाज से कराकर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड दौराला के 39, विकास खण्ड सरधना के 24 व विकास खण्ड सरूरपुर के 27, विकास खण्ड हस्तिनापुर व जानीखुर्द के 05, नगर पंचायत दौराला के 05, करनावल नगर पंचायत के 7, नगर पंचायत खिवाई के 02, लावड़ के 03, नगर पालिका सरधना के 08 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री गौरव चौधरी, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत मेरठ, श्री अंकित मोतला जिला पंचायत सदस्य , श्रीमती शर्मिष्ठा भण्डारी ब्लाक प्रमुख दौराला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया है। श्रीमती नूपुर गोयल, मुख्य विकास अधिकारी मेरठ व श्री सुनील कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी, मेरठ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया। श्री गौरव चौधरी, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत मेरठ मेरठ द्वारा उ0प्र0 द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को गरीब व्यक्तियों के लिए उपयोगी बताते हुए वर-वधु को शुभ आशिर्वाद के साथ उनके गृहस्थ जीवन के सुखमय हेतु आशीर्वाद दिया। उन्होने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के गरीब परिवार की बेटी अब वैवाहिक बन्धन से वंचित नही रहेगी, इसके लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित है जिसका लाभ प्रदेश में गरीब परिवारों को मिल रहा है। श्री सुनील कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ द्वारा बताया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उक्त योजना में धनराशि को रूपये 51000/- से बढ़ाकर रूपये 01 लाख किया गया है। जिसके अन्तर्गत कन्या के बैंक खाते में 60000/- रूपये एवं 25000/- की वैवाहिक उपहार सामग्री, तथा 15000/- रूपये विवाह कार्यक्रम आयोजन पर व्यय होंगे। दिनांक 16 नवम्बर 2025 को भावना फार्म हाउस परीक्षितगढ़ तथा 18 नवम्बर 2025 को अवतार फार्म हाउस कुराली जानी में सामूहिक विवाह कराया जाना प्रस्तावित इच्छुक व पात्र व्यक्ति योजना की वैवसाईट https://cmsvy.upsdc.gov.in/ पर आवेदन ऑनलाईन कर सकते है। इस अवसर पर श्री रामकुमार, खण्ड विकास अधिकारी दौराला, श्री सुनीत कुमार भाटी, खण्ड विकास अधिकारी सरधना व श्री रामकिशोर, खण्ड विकास अधिकारी सरूरपुर खुर्द, सहायक विकास अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी(स0क0) व समाज कल्याण विभाग के समस्त कार्यालय व क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular