Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में घायल हुए दयाराम उर्फ़ पप्पू की इलाज के...

सड़क हादसे में घायल हुए दयाराम उर्फ़ पप्पू की इलाज के दौरान मौत

रिपोर्ट स्टेट ब्योरो चीफ – भूदेव प्रेमी

बिसौली (बदायूं)। ग्राम नागपुर में बुधवार की शाम हुए सड़क हादसे में घायल हुए दयाराम उर्फ़ पप्पू (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम करीब छह बजे दयाराम अपने खेत से बुवाई कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शराब की भट्टी के सामने से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दयाराम सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और घायल को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लेटाया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और दयाराम को सीएचसी बिसौली भेजा गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बदायूं में भी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें बरेली के महाजन अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ बीते मंगलवार इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मौत से घर में मातम छा गया है, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक मदद देने और क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की सूत्रों के मुताबिक बाइक सवार की पुष्टि पुष्पेंद्र पुत्र सतीश हालिया निवासी अडुपुरा के रूप में पुष्टि हुई प्रशासन ने आगे की कार्यवाही जारी की स्टेट ब्योरो चीफ – भूदेव प्रेमी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular