Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने सड़क सुरक्षा पर दिखाई गंभीरता, ZERO FATALITY DISTRICT अभियान की...

पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर दिखाई गंभीरता, ZERO FATALITY DISTRICT अभियान की हुई शुरुआत

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ : भूदेव प्रेमी,

बदायूँ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में “ZERO FATALITY DISTRICT (ZFD) – सड़क सुरक्षा कार्य योजना” के तहत एक विशेष गोष्ठी आयोजित की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु को कम करना और बदायूँ को शून्य मृत्यु जिला बनाना है।गोष्ठी में एसएसपी डॉ. सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। ZERO FATALITY का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब पुलिस और जनता मिलकर इसे एक जनआंदोलन के रूप में अपनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि “हर सड़क दुर्घटना किसी परिवार का दर्द होती है, इसलिए हमें मिलकर इसे रोकना होगा।”कार्यक्रम में वाहन चालकों की जिम्मेदारी, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।एसएसपी ने कहा कि “हेलमेट, सीट बेल्ट और स्पीड लिमिट का पालन जीवन बचाने का सबसे आसान तरीका है। बदायूँ पुलिस हर दुर्घटना को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।”इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अशोक कुमार, प्रभारी यातायात सहित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।— सोशल मीडिया सेल, बदायूँस्टे इंडिया टाइम 7 न्यूज़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular