Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नागरिकों में बढ़ा सुरक्षा का विश्वास

पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नागरिकों में बढ़ा सुरक्षा का विश्वास

रिपोर्ट भूदेव प्रेमी

बदायूं 🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री संजय कुमार सिंह ने पुलिस बल और एएएस चेकिंग टीम के साथ शहर में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले चौराहों, बस/ऑटो स्टैंड, धार्मिक स्थलों, होटलों और गेस्ट हाउसों की गहन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान के लिए प्रवेश व निकास मार्गों पर विशेष चेकिंग की गई।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने पैदल और मोटरसाइकिल गश्त के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नज़र रखी, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस का पूरा सहयोग किया।बदायूं पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।📍सोशल मीडिया सेल, बदायूं📰 इंडिया टाइम्स 7

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular