Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशएसआईआर के सम्बंध में डीएम ने किया गांवों का दौरा

एसआईआर के सम्बंध में डीएम ने किया गांवों का दौरा

रिपोर्ट ब्यूरो चीफ – भूदेव प्रेमी

बदायूँ :। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम गुराई, बदरपुर एवं नौशेरा का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।दौरे के दौरान डीएम ने ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर पुनरीक्षण कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर के कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की त्रुटि न रह सके।इस मौके पर सम्बन्धित तहसील प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular