India Times 7

Homeमेरठपुलिस द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के...

पुलिस द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पैदल मार्च

रिपोर्टर योगेंद्र कुमार

मेरठ जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किए जाने के उद्देश्य से श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के अत्यंत महत्वपूर्ण एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में व्यापक पैदल मार्च किया गया।पैदल मार्च थाना देहली गेट क्षेत्र से प्रारम्भ होकर घण्टाघर, सर्राफा बाजार, गुदड़ी बाजार, लिसाड़ी गेट होते हुए हापुड़ अड्डे तक संचालित किया गया। मार्ग में बाजारों, गलियों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा संवेदनशील स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों ने पैदल मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का वास्तविक आंकलन करते हुए तैनात पुलिस बल को हाई-विजिबिलिटी ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की प्रभावी निगरानी, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पूर्णतः आश्वस्त किया गया तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना को तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही स्थानीय व्यापारियों एवं निवासियों से वार्ता कर उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं को भी गंभीरता से लिया गया।यह पैदल मार्च न केवल अपराध की रोकथाम और नियंत्रण की दृष्टि से अत्यंत प्रभावी रहा, बल्कि इससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास, सुरक्षा की भावना तथा आपसी समन्वय और अधिक मजबूत हुआ।जनपद मेरठ पुलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार सतत रूप से सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular