रिपोर्ट गोपाल गुप्ता
फरीदपुर बरेली भारतीय किसान यूनियन ने केदो पर किसानों का धान ना खरीदने का आरोप लगाते हुए तहसील पर प्रदर्शन किया उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौप भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक की मासिक पंचायत में शामिल होने के लिए सुबह से ही ब्लॉक परिसर में किसान एकत्रित हो गए यूनियन के मंडल अध्यक्ष उपदेश सिंह के नेतृत्व में किसानों ने समितियां पर खाद न मिलने एवं धान खरीद केन्द्र से किसानों को लौटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया इसके बाद तमाम किसान नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे उन्होंने तहसीलदार प्रशांत अवस्थी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि धान खरीद केन्द्रौ से किसानों को वापस किया जा रहा है धान खरीद केन्द्र पर बिचौलिए हावी है खुले बाजार में अढती ₹1600 कुंटल धान खरीद रहे हैं सरकारी साधन समितियां पर सचिव किसानों को खाद नहीं दे रहे हैं खुले बाजार में मिलावटी खाद बेची जा रही है उन्होंने मांग की है कि धान खरीद केन्द्र पर आने वाले किसानों की एंट्री की जाए और उनका धान टोकन देकर तत्काल तोलने की व्यवस्था की जाए किसानों ने छुट्टा गोवंशों को गौशाला भेजने की भी मांग की है तहसीलदार ने उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया है इस मौके पर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मंडल महासचिव राम रहीम यादव तहसील अध्यक्ष वीरपाल सिंह संदीप अरविंद शर्मा कल्याण शर्मा आदि कार्य करता उपस्थित रहे