रिपोर्टर योगेंद्र कुमार
मेरठ थाना हस्तिनापुर व स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्यवाही में गांव पाली में हुई फायरिंग की घटना का आरोपी आशीष उर्फ मास्टर गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही पर शस्त्र बरामदगी के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस मुठभेड के दौरान अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद ।* अवगत कराना है कि थाना हस्तिनापुर के गांव पाली में हुई फायरिंग की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशो के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल प्रवेक्षण में थाना हस्थिनापुर व स्वाट टीम देहात के अथक प्रयास से दिनांक 10-11-2025 को फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त आशीष उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया गया था । दिनांक 10.11.2025 की रात्रि में उ0नि0 कुलदीप मय उ0नि0 विजय प्रकाश मय उ0नि0 ऋषिकेश सिंह मय है0का0 कुशल मंगल के थाना हस्तिनापुर की हवालात मर्दाना में निरूद्ध अभियुक्त आशीष उर्फ मास्टर पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम पाली थाना हस्तिनापुर मेरठ सम्बन्धित मु0अ0सं0 272/2025 धारा 109(1)/351(2)/352/191(2)/191(3)/190 बीएनएस व 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट को अन्दर हवालात मर्दाना से निकाल कर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित घटना में प्रयुक्त असलाह की बरामदगी हेतु अभियुक्त के बताये अनुसार थाना हस्तिनापुर से रवाना होकर सैफपुर से गणेशपुर जाने वाले रास्ते पर आम के बाग के पास पुहँचे तो अभियुक्त आशीष उर्फ़ मास्टर द्वारा अचानक मौका पाकर वहाँ पेड की आड में पूर्व में खुद के द्वारा छिपाकर रखे हुए तमंचे से पुलिस अभिरक्षा से भागकर पुलिस वालो पर जान से मारने की नियत से फायर किया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में पुलिस अभिरक्षा से भागे अभियुक्त आशीष उपरोक्त के बांये पैर के घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में इलाज हेतु सीएचसी हस्तिनापुर भिजवाया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सम्बन्धित मु0अ0सं0 272/2025 बरामद की गयी । *घटना का विवरणः-*अवगत कराना है कि वादी सतेन्द्र कुमार पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम पाली थाना हस्तिनापुर ने सूचना दी कि दिनांक 22.08.2025 को ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में सरकारी कार्य चल रहा था, जिसमें मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के आशीष उर्फ मास्टर पुत्र चमन सिंह व गृह उर्फ शिवम पुत्र सरजीत व कालू उर्फ प्रिंस नि0 ग्राम दरियापुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ वादी के पास आए और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे। उन्होंने वादी व उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। उक्त घटना के संबंध में थाना हस्तिनापुर में मु0अ0सं0 209/2025 पूर्व से पंजीकृत है। दिनांक 06.11.2025 को समय लगभग 06:15 बजे वादी का भाई लोकेन्द्र मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी आशीष उर्फ मास्टर पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम पाली थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ, आकाश पुत्र सतीश निवासी ग्राम पाली थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ तथा उनके साथ आए तीन व्यक्ति ने पीछे से आते हुए जाति सूचक शब्द बोलकर गाली गलौज की और लोकेन्द्र पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिससे वह बाल-बाल बचा। अभियुक्तगण लगातार वादी और उसके परिवार को डराते धमकाते रहे। उसी रात लगभग 02:00 बजे अभियुक्तगण चारपहिया वाहन से वादी के घर पहुंचे और मां-बहन सहित परिवार के सदस्यों पर लगभग 20 राउंड फायरिंग की घटना के बाद अभियुक्तगण मौके से फरार हो गए, जिस पर वादी द्वारा थाना हस्तिनापुर में मु0अ0सं0 272/2025 धारा 109(1)/351(2)/352/191(2)/191(3)/190 बीएनएस व 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट पंजीकृत कराया गया।*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*आशीष उर्फ मास्टर पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम पाली थाना हस्तिनापुर मेरठ *बरामदगी का विवरणः–*एक अदद तमन्चा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद ।*आपराधिक इतिहास*1.मु0अ0सं0 147/2023 धारा 323/ 325/ 504/506 बीएनएस थाना हस्तिनापुर मेरठ2.मु0अ0सं0 11/25 धारा 109(1)/115(2)/191(2)/191(3)/333/351(3) बीएनएस व 3/25 आयुध अधि0 थाना हस्तिनापुर मेरठ3.मु0अ0सं0 209/25 धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस थाना हस्तिनापुर मेरठ4.मु0अ0सं0 272/2025 धारा 109(1)/351(2)/352/191(2)/191(3)/190 बीएनएस व 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट थाना हस्तिनापुर मेरठ*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*1- निरीक्षक श्री शैलेष कुमार (प्रभारी स्वाट टीम देहात) मय टीम2.उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार थाना हस्तिनापुर मेरठ 3.उ0नि0 श्री विजय प्रकाश सिंह थाना हस्तिनापुर मेरठ 4.उ0नि0 श्री ऋषिकेश सिंह थाना हस्तिनापुर मेरठ 5.है0का0 कुशल मंगल थाना हस्तिनापुर मेरठ