Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलों समेत 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलों समेत 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव प्रेमी

बदायूं,।थाना दातागंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें, एक मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी का स्थान: बरेली तिराहा, कस्बा दातागंज।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में –1. सूरज पुत्र देवेन्द्र, निवासी ग्राम रासा नगरिया, थाना हजरतपुर, जिला बदायूं2. अमन पुत्र भईया लाल, निवासी मोहल्ला बड़ा परा, काशीराम कॉलोनी, दातागंज3. धारा पुत्र धीरपाल, निवासी मोहल्ला बड़ा परा, दातागंज4. एक अपराधी बाल अपचारी शामिल हैं।घटना का विवरण:थाना पुलिस नियमित गश्त व चेकिंग के दौरान बरेली तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग स्थानों से कुल 10 मोटरसाइकिलें चोरी की हैं, जिनमें से 3 थाना दातागंज में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं और बाकी 7 अन्य क्षेत्रों से चुराई गई हैं।बरामदगी:10 चोरी की मोटरसाइकिलें 1 मोबाइल फोन 1 अवैध चाकू अपराधिक इतिहास:गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मोटरसाइकिल चोरी और अन्य अपराधों के मामले शामिल हैं।पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular