India Times 7

Homeमेरठसदस्या राज्य महिला आयोग सर्किट हाऊस में की महिलाओं से संबंधित...

सदस्या राज्य महिला आयोग सर्किट हाऊस में की महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई

रिपोर्टर योगेंद्र कुमार

मेरठ सदस्या राज्य महिला आयोग उ०प्र० श मनीषा अहलावत ने सर्किट हाऊस में की महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें समाधान-मा0 सदस्या मनीषा अहलावत ने सर्किट हाऊस में सदस्या राज्य महिला आयोग उ०प्र० मनीषा अहलावत द्वारा महिलाओं से संबंधित मामलों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में पुलिस से संबंधित कुल 09 प्रकरण प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान मनीषा अहलावत मा० सदस्या राज्य महिला आयोग द्वारा संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र पर तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। सदस्या ने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें, जनसुनवाई के दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह खुलकर अपनी बात रखें। उन्होने कहा कि पुलिस अधिकारी महिला उत्पीडन से संबंधित घटनाओं का संज्ञान प्राथमिकता पर लेते हुये त्वरित कार्यवाही करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अशोक कटारिया, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, एस०आई० महिला थाना राखी शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जिला मिशन कार्डिनेटर महिला एवं बाल विकास विभाग खुशबू शर्मा व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular