Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशडंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं डंपर ने बाइक को मारी टक्कर एक युवक की मौत दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल बदायूं में ककोड़ा मेला देखकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है यह घटना कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला दुर्गा के पास हुई कादर चौक थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अरविंद उम्र 19 साल पुत्र महेश अपने फुफेरे भाई ललित कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र दयाराम के साथ ककोड़ा मेला देखने गए थे ललित इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बारे नगला गांव का रहने वाला था मेला देखने के बाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे नगला दुर्गा गांव के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार दम पर उनकी वाइक को टक्कर मार दी टक्कर लगने से ललित कुमार और अरविंद दोनों घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने ललित को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज जारी है मृतक ललित कुमार पेशे से बाइक मैकेनिक था इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular