अयोध्या – सोहावल तहसील सभागार में चल रहे समाधान दिवस पर आवारा जानवर पकड़वाने के संबंध में शिकायत पर तीखी नोंक झोंक,दर्जनों बार शिकायत करने पर जब कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने आज अपनी शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचा और अपना शिकायत पत्र उप जिलाधिकारी सविता राजपूत को देते हुए पूर्व में दी गई शिकायत को लेकर कराया अवगत,शिकायत को लेकर समाधान दिवस में मौजूद खंड विकास अधिकारी अनुपम वर्मा शिकायत कर्ता पर हुए आग बबूला, शिकायतकर्ता को ही जेल भेजने की देने लगे धमकी,शिकायत कर्ता अरथर निवासी पत्रकार बाबा सुरेश सिंह और बीडीओ सोहावल को लेकर सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों के सामने हुई तीखी नोंक झोंक।