India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशजिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं, विधिक सहायता दिलाने...

जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं, विधिक सहायता दिलाने के दिए निर्देश

रिपोर्ट भूदेव प्रसाद

बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आंचल राना धवन ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की रसोई और सभी बैरकों का जायजा लिया। साथ ही जेल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने जेल अधिकारियों से ऐसे बंदियों की सूची मांगी, जो अपनी सजा की आधी अवधि से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं। ऐसे बंदियों की रिहाई के लिए अब तक की गई कार्रवाई का विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा।इसके अलावा उन्होंने जरूरतमंद बंदियों को निःशुल्क वकील उपलब्ध कराने, जमानतदार की व्यवस्था कराने और बंदियों को समय पर दवाइयां देने के निर्देश दिए। महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों के लिए दूध की उचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।इस दौरान उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकार की ओर से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी जागरूक किया।निरीक्षण के समय जिला कारागार अधीक्षक राजेन्द्र कुमार, कारापाल शैलेश कुमार शंकर, उपकारापाल कमल चन्द, चिकित्साधिकारी डॉ. बलराम सिंह यादव सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular