रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़, : विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में आयोजित इंटर-स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता में जे. पी. पब्लिक स्कूल, नवादा (हापुड़) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस प्रतियोगिता में कुल 16 स्कूलों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें कड़े मुकाबले के बीच जे. पी. पब्लिक स्कूल ने प्रथम पुरस्कार जीता। विद्यालय की ओर से कक्षा 9 की दो होनहार छात्राओं—प्राची बंसल और प्राची—ने हिस्सा लिया। दोनों छात्राओं ने अपने सशक्त विचारों, आत्मविश्वास और तर्कपूर्ण प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। छात्राओं की इस सफलता में विद्यालय के शिक्षक श्री विकास शर्मा की अहम भूमिका रही, जिनके कुशल मार्गदर्शन और तैयारी से छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या शीतल स्वामी और प्रबंधक नीतीश कुमार ने इस जीत पर अपार खुशी जाहिर करते हुए विजेता छात्राओं तथा शिक्षक विकास शर्मा को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, प्रतिभा और शिक्षकों के निरंतर प्रयास का परिणाम है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।