India Times 7

Homeअयोध्याकम लागत और कम समय में अधिक आवास निर्माण को लेकर कार्यशाला...

कम लागत और कम समय में अधिक आवास निर्माण को लेकर कार्यशाला आयोजित

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या कम लागत और कम समय में अधिक आवास निर्माण को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई।रायबरेली रोड स्थित कल्याण मंडप में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत कार्यशाला हुई।बिल्डिंग मटेरियल एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन काउंसिल (BMTPC) की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी मौजूद रहे।नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ और अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन भी शामिल हुए।कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अभियंताओं ने प्रतिभाग किया।BMTPC के डिप्टी चीफ पंकज गुप्ता ने आधुनिक निर्माण तकनीकों पर प्रस्तुतीकरण दिया।सीमित भूमि में अधिक से अधिक लोगों के लिए आवास निर्माण के तरीकों पर चर्चा हुई।आधुनिक तकनीकों के जरिए कम लागत और कम समय में आवास निर्माण पर जोर दिया गया।कार्यशाला का उद्देश्य किफायती आवास निर्माण को बढ़ावा देना और अभियंताओं को नई निर्माण तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular