India Times 7

Homeअयोध्यासंविधान की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी समाजवादी पार्टी :...

संविधान की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी समाजवादी पार्टी : पवन पांडेय

संविधान दिवस पर लोहिया भवन में सपा जिला एवं महानगर कमेटी का संयुक्त आयोजन, बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या।
समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर कमेटी की ओर से गुरुवार को जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का स्मरण करते हुए लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक तेज नारायण पांडेय ‘पवन पांडेय’ ने कहा कि संविधान देश के लोकतंत्र की बुनियाद है। संविधान ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार, सम्मान और न्याय का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी को हर स्तर पर लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो समाजवादी पार्टी इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का संरक्षक है। संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना समाजवादी पार्टी की प्राथमिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव एजाज अहमद ने किया। सपा प्रवक्ता लवलेश पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर,महानगर महासचिव हामिद जाफर मीशम, पूर्व प्रमुख राम अचल यादव, हलीम पप्पू, सूर्यकांत पांडेय, अमृत राजपाल, सोहेल अहमद, अंसार अहमद, दिवाकर कनौजिया, वसी हैदर गुड्डू, मोहम्मद आकिब खान, सरोज यादव, पूजा वर्मा, दान बहादुर सिंह, बाबूराम गौड़, रामकरण यादव, जयप्रकाश भारती, केपी चौधरी, लड्डू लाल यादव, इंद्रपाल यादव, शुभम यादव, अनिल कुमार बबलू, मोहम्मद जैगम, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, अजय यादव, सुजीत यादव, केशव राम कोरी, कामिल हसनैन, जितेंद्र यादव, अली सदा, विनोद कनौजिया, सूरज निषाद, मोनू पांडेय, बृजेश सिंह चौहान, अली सईद खान, अखिलेश पांडेय, शाहबाज खान लकी, दिलशाद हुसैन, अनंतराम यादव, यशवंत रावत, जय सिंह एडवोकेट, कपिंजल कुमार, राजू यादव, विजय यादव, ज्ञानेंद्र शुक्ला, देव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular