रिपोर्ट वैभव गुप्ता
बदायूं। जिले में बढ़ते अपराधों और पुलिस की ढिलाई पर आखिरकार एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार रात कई थानेदारों के तबादले कर दिए। यह कार्रवाई उन थाना प्रभारियों पर केंद्रित रही जो क्राइम कंट्रोल में विफल साबित हुए या हाल के दिनों में विवादों में घिरे रहे।सबसे बड़ा नाम सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह का रहा — जिनका चार्ज छीनकर उन्हें मानवाधिकार प्रकोष्ठ का प्रभारी बना दिया गया है। मनोज कुमार हाल ही में हुई गोकशी की घटना और एक विवादित के चलते अधिकारियों के निशाने पर थे।सूत्रों के अनुसार, उन पर एक बुजुर्ग, एक टीबी मरीज और एक युवक को झूठे एनकाउंटर में पकड़कर गोमांस तस्कर बताने के आरोप लगे थे। मामला मीडिया और उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद इस कार्रवाई को अपरिहार्य माना जा रहा था।एसएसपी की सख्ती — तबादलों की बड़ी लिस्ट जारीइस कार्रवाई के तहत जिले में कई थानों पर नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है —नीरज मलिक, जो अब तक उझानी कोतवाल थे, उन्हें सिविल लाइंस थाना प्रभारी बनाया गया है।प्रवीण कुमार सिंह, एसएचओ सदर कोतवाली, अब उझानी कोतवाली का प्रभार संभालेंगे।पीआरओ संजय कुमार को सदर कोतवाली का नया थानेदार बनाया गया है।राजेंद्र बहादुर सिंह, एसएचओ सहसवान, का चार्ज छीना गया है और उन्हें क्राइम ब्रांच भेजा गया है।धनंजय सिंह, एसएचओ कादरचौक, को अब सहसवान कोतवाली की कमान सौंपी गई है।एसआई विक्रम सिंह (उपहैत) को कादरचौक थाना प्रभारी बनाया गया है।ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह को उपहैत थाने का प्रभारी बनाया गया है।गौरव विश्नोई, एसएचओ दातागंज, का गैर-जिला तबादला होने के कारण कुंवरगांव थानेदार वेदपाल सिंह को अस्थायी चार्ज दिया गया है।राजेश कौशिक, जो स्वॉट टीम प्रभारी थे, अब कुंवरगांव थानेदार होंगे।अश्वनी कुमार, एसएचओ जरीफनगर, को पीआरओ बनाया गया है, जबकि सुमित कुमार शर्मा को जरीफनगर थानेदार की जिम्मेदारी दी गई है।मान बहादुर सिंह, एसएचओ मूसाझाग, को भी क्राइम ब्रांच भेजा गया है। हाल ही में उनके खिलाफ क्षत्रिय महासभा ने शिकायत की थी।अजय कुमार शर्मा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी, को मूसाझाग थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।रामेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा, के गैर-जिला तबादले के बाद राजकुमार सिंह, चौकी इंचार्ज म्याऊं, को फैजगंज बेहटा थाने की कमान दी गई है।वजीरगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को भी क्राइम ब्रांच भेजा गया है और उनकी जगह सुरेंद्र सिंह, मुजरिया इंस्पेक्टर, को जिम्मेदारी दी गई है।महिला थानाध्यक्ष ज्योति सिंह को अब मुजरिया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि दरोगा प्रियंका को महिला थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।संदेश साफ — अपराध पर ढिलाई बर्दाश्त नहींसूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह की “नो कम्प्रोमाइज ऑन क्राइम” नीति का हिस्सा है।बीते कुछ महीनों से गोकशी, चोरी, एनकाउंटर विवाद और क्राइम रिपोर्टिंग में लापरवाही को लेकर जिले के कई थाना प्रभारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे।एसएसपी ने साफ कहा है कि —थाना स्तर पर अगर अपराध रोकने में लापरवाही की गई तो कोई भी अधिकारी कार्रवाई से नहीं बचेगा। कानून व्यवस्था सर्वोपरि है और इसमें समझौते की कोई गुंजाइश नहीं।