India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसंविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिपोर्ट अमन कुमार

हापुड़। संविधान दिवस के पावन अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) हापुड़ ने कार्यालय में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और उद्देशिका का स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार देने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की भी प्रेरणा देता है। पुलिस बल की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वह संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए आमजन में सुरक्षा और विश्वास का भाव पैदा करे।अंत में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारीगण को देश की प्रभुता, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular