रिपोर्ट वैभव गुप्ता
बदायूं। थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम चुटमुरी में PWD की सड़क पर पानी छोड़े जाने और ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के कुछ लोग अपनी मनमानी करते हुए सड़क पर पानी छोड़ रहे हैं, जिससे PWD की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क पर पानी जमा होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं दूसरी ओर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर बड़ा गड्ढा खोदे जाने का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने क्या कहा?इस पूरे मामले को लेकर जब ग्राम प्रधान पंकज यादव से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोग सड़क पर ही पानी छोड़ रहे हैं और अपनी मनमानी कर रहे हैं। प्रधान के मुताबिक, ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करके बिना उनकी जानकारी और हस्तक्षेप के वहां गड्ढा खुदवाया गया है, जिसमें पानी छोड़ा जा रहा है।प्रधान ने यह भी बताया कि उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक शिकायत का कोई निस्तारण नहीं हुआ है।अब सवाल यह है कि जब ग्राम प्रधान खुद शिकायत किए जाने की बात कह रहे हैं, तो संबंधित विभाग इस मामले में कार्रवाई कब करेंगे? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?ग्रामीणों ने PWD विभाग, राजस्व विभाग और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सड़क की मरम्मत, पानी की उचित निकासी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।इस गड्ढे में सड़क और आसपास का पूरा पानी छोड़ा जा रहा है। गांव के किनारे स्थित इस गड्ढे से छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बच्चे आसपास खेलते रहते हैं, ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।