रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अयोध्या ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वर्तमान में जनपद अयोध्या में उतरौला- फैजाबाद-इलाहाबाद मार्ग (चौक से नाका बाईपास तक) एवं चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग का संयुक्त भाग (नाका हनुमानगढी) के सी०सी० मार्ग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। कार्य के दौरान कोई दुर्घटना न हो इसलिए दिनांक 25.11.2026 से दिनांक 15.12.2026 तक मार्ग पर यातायात प्रतिबन्धित रहेगा। अतः समस्त यात्रीगण, श्रद्धालुगण एवं स्थानीय नागरिकों से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्ग के रूप में जनौरा से आने वाले कृष्णानगर मोड़ (आरा मशीन) गुलाब नगर होते हुये चुंगी तिराहे से होकर जायेंगे तथा मकबरा से आने वाले रामनगर पहाड़गंज होते हुये चुंगी तिराहे से होकर जायेंगे। मार्ग का आवागमन सुगम यातायात हेतु प्रयोग करें।