रिपोर्ट भूदेव प्रसाद
लखनऊ/बदायूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता श्रीमती सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि जिस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट वितरित कर रहे थे, उसी दौरान उनके स्टाफ को उनकी माताजी के निधन की दुखद सूचना मिली। स्टाफ ने मुख्यमंत्री को इस बारे में अवगत कराया। व्यक्तिगत जीवन में इतने बड़े दुख के बावजूद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम और कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। हालांकि, मां के निधन की खबर ने इस अवसर को बेहद भावुक बना दिया। गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत वितरित किए जा रहे टैबलेट को युवाओं के लिए चलती-फिरती यूनिवर्सिटी के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इंफोसिस के साथ साझेदारी कर इनमें 18 हजार से अधिक निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए हैं।मायावती और चंद्रशेखर आजाद ने जताई संवेदनामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।वहीं, आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। एक मां का दुनिया से चले जाना किसी भी व्यक्ति के जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस व्यक्तिगत दुख की घड़ी में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।इंडिया टाइम्स 7 न्यूज़ की ओर से भी दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।