India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशजे.पी. पब्लिक स्कूल, नवादा (हापुड़) के बच्चों ने 'साहित्यम महापर्व 2026' में...

जे.पी. पब्लिक स्कूल, नवादा (हापुड़) के बच्चों ने ‘साहित्यम महापर्व 2026’ में किया प्रतिभाग

रिपोर्ट अमन कुमार

हापुड़, साहित्य समिति द्वारा एस.एस.वी. पी.जी. कॉलेज, हापुड़ में 14 व 15 नवंबर 2026 को आयोजित किए गए ‘साहित्यम महापर्व 2026’ (द्वितीय संस्करण) में जे.पी. पब्लिक स्कूल, नवादा, हापुड़ के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। साहित्य, कला एवं संस्कृति को समर्पित इस दो दिवसीय महोत्सव में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची प्रतियोगिता के अनुसार निम्नलिखित है:किड्स कॉस्प्ले: नमन (कक्षा II), प्रांशुल, अर्शी (कक्षा III), राफिया (कक्षा IV), अनम (कक्षा IV), आर्यन (कक्षा IV), मयंक (कक्षा V), सान्वी शर्मा (कक्षा VI), तृष्या (कक्षा VI), तथा दक्ष (कक्षा VI)। हिंदी कहानी-वाचन: मानवी (कक्षा VI), सारा (कक्षा VII), अनुषा (कक्षा IX B), अंशिका चौधरी (कक्षा IX B), तथा अनुभव (कक्षा IX B)। पोस्टर मेकिंग: अलीना (कक्षा VII), दीपिका I (कक्षा VII), दीपांशी (कक्षा VIII), इशिता (कक्षा IX B), नंदिनी (कक्षा IX D), तथा सृष्टि (Shrasthi) (कक्षा IX E)। इस साहित्यिक-सांस्कृतिक उत्सव में बच्चों के शानदार प्रदर्शन और उनकी सक्रिय सहभागिता पर जे.पी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल स्वामी तथा प्रबंधक श्री नीतीश चट्ठा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल एवं बेहतर भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।प्रबंधन समिति,जे.पी. पब्लिक स्कूल,नवादा, हापुड़India Times 7 Aman Kumar buro chief Hapur

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular