रिपोर्ट सुधीर कुमार
थाना भवन/शामली दीपावली पर्व के अवसर पर सोमवार को कस्बे के बाजारों में दिनभर रौनक देखने को मिली। सुबह से ही लोग मिठाई, दीपक, सजावटी सामान, कपड़े और उपहारों की खरीदारी में व्यस्त नजर आए। मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और चौक क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ रही। दुकानों पर रंग-बिरंगी रोशनी और सजे हुए काउंटरों ने त्योहार का माहौल और भी खुशनुमा बना दिया।बच्चे आतिशबाजी खरीदने को उत्साहित दिखाई दिए, वहीं महिलाओं ने घरों की सजावट और पूजा सामग्री की खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। दीपावली के चलते पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाल कर व्यवस्था बनाए रखी।व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशी झलक रही थी कुल मिलाकर दीपों के इस त्योहार ने नगर के बाजारों में रौनक और उत्साह भर दिया।