India Times 7

Homeअयोध्यापत्रकार राजकरण वर्मा को श्रद्धांजलि देने वालों ने उनके परिवार को दिया...

पत्रकार राजकरण वर्मा को श्रद्धांजलि देने वालों ने उनके परिवार को दिया हर प्रकार के सहयोग का वादा

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

सोहावल अयोध्या । वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी यश:कायी राजकरण वर्मा के निधानोंप्रांत उनके आवास ग्राम बन्धुवापुर में आयोजित शोक सभा में जनपद के राजनीतिक, सामाजिक व्यक्तियों के साथ-साथ पत्रकारों तथा आसपास के ग्रामीणों का तांता लगा रहा भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके परिवार को आर्थिक,सामाजिक राजनैतिक सहायता देने की घोषणा किया गया। ज्ञातब्य है कि 8 नवंबर की रात में खेत में फसल को जंगली एवं छुट्टा जानवरों से बचाते समय अचानक मृत्यु हो गई थी श्री राजकरण वर्मा 52 वर्ष के थे और पत्नी तथा चार बेटियों व एक पुत्र को बेसहारा करके चले गए, लेकिन आज शोक सभा में आए समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों,राजनेताओं, समाजसेवियों, नात- रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने बड़े पैमाने पर तन मन धन से सहयोग करने की घोषणा किया है।और सहयोग राशि इकट्ठा करने हेतु दिनांक 22.11.2026 को ग्राम बन्धुवापुर में राम लखन महाविद्यालय में एक बैठक बुलाई गई है। 22 फरवरी 2027 को यश:कायी राजकरण वर्मा की बड़ी पुत्री का विवाह तय हुआ है जिसको विधानसभा प्रत्याशी और भाजपा नेता राकेश वर्मा ने अपने रामायना होटल मे होटल खर्चा व खाना निःशुल्क करने की घोषणा किया है। भाजपा नेता विधानसभा प्रत्याशी डॉ० अवधेश वर्मा ने भी आर्थिक सहायता करने का वादा किया है श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा, सपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट के के पटेल, जगजीवन पटेल, ब्लॉक प्रमुख बीकापुर दिनेश वर्मा, कांग्रेस पार्टी नेता जय करण वर्मा, भाकियू नेता भागीरथी वर्मा ,विकास वर्मा, विवेक पटेल, रालोद नेता अनिल वर्मा, शोषित समाज दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रधान रामकृपाल पटेल, ग्राम प्रधान पिलखावा रामजी वर्मा, पूर्व प्रधान शत्रोहन वर्मा, विजय वर्मा, राम बहादुर वर्मा, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular