India Times 7

Homeशामलीआनंद पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व

आनंद पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व

रिपोर्ट- सुधीर कुमार

थानाभवन। आनंद पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, दीपों और फूलों से सजाया गया। ।दीपावली पर बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया और दीप सज्जा की सभी ने सराहना की।विद्यालय की प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, सद्भावना और स्वच्छता का संदेश देने वाला पर्व है। आनंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या आएशा सिद्दीकी ने सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं को मिष्ठान वितरित किये एवम दीपावली की शुभकामनाएं दी ।साथ ही साथ कस्बावासियों को भी दीपावली की शुभकामनाएं दी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular