India Times 7

Homeशामलीस्वदेशी जागरण मंच की जन जागरण यात्रा का थाना भवन पहुंचने पर...

स्वदेशी जागरण मंच की जन जागरण यात्रा का थाना भवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया

रिपोर्ट सुधीर कुमार

शामली/थाना भवन स्वदेशी जागरण मंच की जन जागरण यात्रा का थाना भवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वदेशी जागरण मंच की टीम के साथ नगर के मुख्य बाज़ारों में पदयात्रा कर “स्वदेशी अपनाओ – विदेशी हटाओ” के नारों से वातावरण को स्वदेशीमय बना दिया। यात्रा मार्ग में अनेकों स्थानों पर व्यापारी भाइयों द्वारा फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत व अभिनंदन किया गया।स्वदेशी जागरण मंच के मेरठ प्रांत संयोजक कपिल नारंग तथा प्रांत संगठन मंत्री बिजेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में चल रही स्वदेशी यात्रा शुक्रवार को थानाभवन पहुँची। यात्रा के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर राकेश काम्बोज, कृष्ण कुमार शर्मा, संजय कश्यप, पवन गौतम, सुरेश पाल, सुनील चौहान, मुकेश ठाकुर, धीरज नारंग और महेश गोयल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जब बाजार में जायेंगे – स्वदेशी सामान लायेंगे” का उद्घोष करते हुए नगरवासियों से भारतीय उत्पादों के उपयोग की अपील की।नेताओं ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular