सुंदर झांकियां व रथों पर सवार दिखे भगवान स्वरुप झांकिया
बिछवां रामलीला सुल्तानगंज में सोमवार को भव्य श्रीराम की बारात निकाली गई जिसमें मेला अध्यक्ष डॉ जितेंद्र यादव व प्रबंधक अमित कुमार दुबे एडवोकेट ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना के बाद बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रार्थना की साथ ही थाना अध्यक्ष आशीष दुबे द्बारा सभी भगवान स्वरुप कलाकारों का पूजन अर्चन कराया गया। जिसके बाद जनकपुरी महोत्सव का कार्यक्रम भी पूरा हुआ।
रामलीला कमेटी सुल्तानगंज द्बारा विभिन्न झांकियों के साथ रामलीला पांडाल से राम बारात निकाली गई जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां बैंड बाजा के साथ डी जे पर श्रद्धालु निरत्य करते हुए नजर आए। राम बारात गांव की गलियों से घूमते हुए बाद में रामलीला पांडाल में आकर रुकी। गांव से निकली झांकियों को देखने के लिए गांव के पुरुष व महिलाऐं छतों पर टिके रहे साथ ही गांव के युवाओं ने व अन्य लोगों ने भरपूर सहयोग किया। रामलीला में अमित कुमार दुबे डॉ जितेंद्र यादव ललित यादव सुदर्शन दुबे अनिल दुबे दयाशंकर हरिवीर सिंह अनिल गुप्ता गोलू गुप्ता शिशुपाल सिंह रामप्रकाश राठौर प्रेम सिंह अवनीश वर्मा चरण सिंह कठेरिया,अभय गुप्ता मैदान सिंह वर्मा साथ ही साथ पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
