मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कश्मीर सिंह राजपूत ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ

आलीपुर खेड़ा (मैनपुरी) : मेरा युवा भारत, मैनपुरी के तत्वावधान में बंशीधर शारदा देवी महाविद्यालय, आलीपुर पट्टी, में “विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कश्मीर सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख सुल्तानगंज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे यूथ आइकॉन ज्ञानेंद्र दुबे ने युवाओं को अपने मताधिकार के महत्व एवं मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अब्दुल अहमद अब्बासी एवं मेरा युवा भारत, मैनपुरी के जिला युवा अधिकारी राम गोपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा मतदान के महत्व एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के विषय में जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम में मेरा युवा भारत, मैनपुरी के एमटीएस मोनू, विक्रम सिंह तथा स्वयंसेवक अंजू, अशफा, रिंकी, अमन कश्यप, बलराम एवं विनय अवस्थी, अवनीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मताधिकार के महत्व को समझाना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

