India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई UPPSC परीक्षा

कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई UPPSC परीक्षा

रिपोर्ट सुधीर कुमार

थानाभवन (शामली) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक , क्षेत्रीय अधिकारी की परीक्षा थानाभवन में शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई।परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई ।सुबह से ही अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह दिखाई दिया। केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे, वहीं प्रशासन की ओर से भी उचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।अभ्यर्थियों के अनुसार इस बार का प्रश्नपत्र मध्यम से कठिन स्तर का रहा।सामान्य अध्ययन में संविधान, भूगोल, करंट अफेयर्स, पर्यावरण एवं अर्थशास्त्र से संबंधित प्रश्न पूछे गए, रीजनिंग और गणित के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की परीक्षा ली।परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।स्थानीय पुलिस व प्रशासन की सतर्कता के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।अब अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी की जाने वाली उत्तर कुंजी (Answer Key) और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular