रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कैंसर पीड़ित मकबरा निवासी साबिर हुसैन को ₹25000 व नया घाट निवासी कैंसर से मृतक दर्शन यादव को ₹50000 की आर्थिक मदद उनके परिवार वालों से मिलकर की!!आज पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के साथ जाकर कैंसर पीड़ित मकबरा निवासी बूथ प्रभारी साबिर हुसैन पुत्र सरवर हुसैन आयु लगभग 45 वर्ष जिनमें तीन बच्चे भी है को कैंसर से पीड़ित हो जाने के कारण उनसे मिलकर ₹25000 की आर्थिक मदद की एवं नया घाट अयोध्या धाम निवासी बूथ प्रभारी दर्शन यादव पुत्र जवाहिर यादव उम्र लगभग 40 वर्ष कैंसर से मृत्यु हो जाने के कारण जिनके परिवार में उनकी मां, पत्नी,एक बेटा और दो बेटियां हैं उनके परिवार से मिलकर ₹50000 की उनके परिवार वालों को आर्थिक मदद देते हुए कहा आगे भी इन दोनों लोगों को कोई भी जरूरत होगी तो पूरी समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्री चंद यादव प्रवक्ता राकेश यादव, वीरेंद्र गौतम, फरीद कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे!!